मुंबई: कपिल शर्मा के द कपिल शर्मा कॉमेडी शो में बच्चा यादव का रोल निभा रहे कीकू शारदा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खबर है कि डायरेक्टर नितिन कुलकर्णी ने कीकू पर धोखधड़ी का आरोप लगाया हैं। नितिन कुलकर्णी ने कीकू शारदा के साथ कुल 6 लोगों पर आरोप दर्ज करवाए हैं। आरोप है कि कीकू और अन्य लोग मुंबई फेस्ट नामक चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े हैं और इन्होंने 50.70 लाख रुपये का धोखाधड़ी किया है।
हालांकि, कीकू शारदा ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैं चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ा नहीं हूं।
आरोपों पर कीकू ने कहा कि मैं मुंबई फेस्ट के इवेंट में भाग लिया हूं, लेकिन मैं इसका सदस्य नहीं हूं। हालांकि मेरे पिता इसके मेंबर हैं। बिना किसी कारण मेरा नाम इसमें घसीटा जा रहा है।