आगरा: भारत के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को पत्नी, बेटी और अन्य करीबियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया| 7 जुलाई 1981 को जन्मे धोनी आज 38 साल के हो गए| इस मौके पर उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की|
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में धोनी बेटी जीवा संग डांस करते भी नजर आ रहे हैं| बर्थडे की फोटोज शेयर करते हुए धोनी की पत्नी साक्षी ने लिखा- Happy Bday boy| जवाब में धोनी के फैन्स ने भी उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी|
आपको बता दें कि हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने आगे क्रिकेट खेलते रहने पर कहा था कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि वे कब सन्यास लेंगे|