Home NCR शेयर बाजार को पसंद नहीं आया मोदी सरकार का आम बजट, दो दिन में डूबे 5 लाख करोड़

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पसंद आने के बाद शुक्रवार की बड़ी गिरावट के बाद सोमवार को भी बाजार में भगदड़ बरकरार रही| कारोबार के आखिरी घंटों में सेंसेक्‍स 850 अंक से ज्‍यादा टूट गया तो वहीं निफ्टी में 280 अंक तक की गिरावट देखने को मिली| इस दौरान सेंसेक्‍स 38,660 के स्‍तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी लुढ़क कर 11 हजार 500 पर आ गया| यह इस साल इंट्रा डे की सबसे बड़ी गिरावट है|

कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट ऑटो सेक्‍टर के शेयर में देखने को मिली| ऑटो सेक्‍टर के शेयर 3 साल के लो लेवल पर हैं| मारुति और हीरो मोटोकॉर्प में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली| बजाज आटो, यस बैंक, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ओएनजीसी सभी 2 फीसदी के करीब कमजोर दिख रहे हैं| आरआईएल में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई|

दो दिन में डूबे 5 लाख करोड़

बजट के दिन यानी शुक्रवार के अलावा सोमवार के कारोबार में निवेशकों के 5 लाख करोड़ से अधिक डूब गए हैं| शुक्रवार को बीएसई लिस्‍टेड कंपनियों की मार्केट कैप 153.58 लाख करोड़ थी जो सोमवार को सुबह में लुढ़क कर 148.43 लाख करोड़ पर आ गई. इस लिहाज से दो दिन में 5 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई है|

क्‍या है वजह

शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट की सबसे बड़ी वजह आम बजट से निवेशकों की निराशा है| बाजार के जानकारों के मुताबिक बजट में घरेलू अर्थव्‍यवस्‍था को बूस्ट देने का कोई क्लीयर रोडमैप नहीं दिखा| निवेश को कैसे बूस्ट मिलेगा, इसको लेकर सरकार ने स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं की है. यही वजह है कि निवेशक निराश हैं|

इसके अलावा अमेरिका में जून महीने में जॉब डाटा बेहतर रहा है| जून में 2,24,000 नई नौकरियां दी गई हैं| यह जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है| इसका मतलब यह हुआ कि यूएस में जॉब डाटा का प्रभाव पड़ा है| रुपये में कमजोरी की वजह से भी निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं|

You may also like

Leave a Comment