Home Latest बकरीद: आठ लाख रुपए में बिका ‘सलमान’, जाने क्यों है इतना खास

गोरखपुर: गोरखपुर में बकरीद पर बाजार में बकरे भी खूब ऊंचे दामों पर बिक रहे हैं| इसी बाजार में गर्दन पर अल्‍लाह लिखे बकरे सलमान को आठ लाख रुपए में खरीदा गया|

गोरखपुर की मंडियों में इस समय देशी नस्‍ल के बेहतरीन उंचाई और चुस्ती फुर्ती वाले बकरों को लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी है| इन बकरों में एक ऐसा भी बकरा है, जिसका दाम 8 लाख रुपए तक चला गया है| 30 महीने के इस बकरे का नाम सलमान है| गोरखनाथ इलाके के जाहिदाबाद मछली दफ्तर के पास रहने वाले मो. निजामुद्दीन का यह बकरा सलमान आकर्षण का केंद्र बना हुआ है| सलमान को एसी में रहना खूब‍ भाता है|

रेस्‍टोरेंट चलाने वाले बकरे के मालिक निजामुद्दीन ने बताया कि उन्‍होंने सलमान को बड़े ही नाज के साथ पाला है| उसके बेटे की तरह प्यार दिया है|

बकरे सलमान के मालिक ने बताया कि यह बकरा टॉफी, चिप्स, चना, फल बहुत चाव से खाता है| उन्होंने बताया कि बाजार में बिकने के लिए आने के बाद से ही सलमान पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है| क्‍योंकि उसकी गर्दन पर अल्‍लाह लिखा हुआ है|

निजामुद्दीन ने बताया कि इसे खरीदने के लिए बोली 2.75 लाख रुपए से शुरू हुई थी. सफेद-काले रंग का यह बकरा 95 किलो वजन का बताया जा रहा है| अल्लाह लिखा होने की वजह से इसकी कीमत बढ़ गयी है|

निजामुद्दीन का कहना है कि यह बकरा वह छोटे काजीपुर से बाइस माह पहले लाये थे| तब नहीं पता था कि इसके शरीर पर ‘अल्लाह’ लिखा हुआ है| अम्‍मी के नमाज पढ़ने के दौरान सलाम फेरते वक्‍त उन्‍होंने उसकी गर्दन पर कुदरती रूप से अरबी में ‘अल्लाह’ लिखा हुआ देखा|

पूरा मोहल्ला बकरे को प्यार से सलमान बुलाता है| बकरे के गर्दन के नीचे कुदरती तौर पर अरबी में ‘अल्लाह’ लिखा हुआ है| इस वजह से इसकी कीमत आठ लाख रुपए लगाई गई है| गोरखपुर का यह सबसे महंगा बकरा है| इस बकरे को खरीदने कई लोग आ चुके हैं|

You may also like

Leave a Comment