केरल: समाचार एजेंसी ANI ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया है और इसमें एक लड़के को राहुल को किस करते दिखाया गया है। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, दरअसल केरल की बाढ़ में राहत कार्यों का जायजा लेने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक अजीब तरह की चीज का सामना करना पड़ा और इसे आप वीडियो में आसानी से देख सकते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी कार में बैठकर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी के पास अचानक एक लड़का पहुंचता है और उन्हें किस करके भाग जाता है। लड़के की इस हरकत पर राहुल गांधी मुस्कुराने लगते हैं। वीडियो में राहुल गांधी लोगों से हाथ मिला रहे हैं और उसी बीच नीले रंग की शर्ट पहने के कम उम्र का लड़का आता है, पहले तो वो हाथ मिलाने के लिए बढ़ाता है और इसके बाद वो राहुल गांधी के गालों को चूम लेता है। तभी वीडियो फ्रेम से बाहर किसी ने इस युवक को पीछे की ओर खींच लिया। इस घटना के बाद भी राहुल गांधी मुस्कुराते हुए लोगों से हाथ मिलाते हैं और हाथ हिलाते नजर आए।
#WATCH A man kisses Congress MP Rahul Gandhi during his visit to Wayanad in Kerala. pic.twitter.com/9WQxWQrjV8
— ANI (@ANI) August 28, 2019