Home अजब गजब जिस पंडित ने करवाए फेरे उसी के साथ भाग गई दुल्हन, जानिए फिर क्या हुआ

जिस पंडित ने करवाए फेरे उसी के साथ भाग गई दुल्हन, जानिए फिर क्या हुआ

by

मध्‍य प्रदेश: मध्‍य प्रदेश में सिरोंज के टोरी बागरोद में एक दुल्‍हन शादी के 15 दिन बाद उस पंडित के साथ भाग गई, जिसने मंडप में उसके फेरे करवाए थे| दरअसल, 21 वर्षीय युवती की शादी बासौदा के आसठ गांव में रहने वाले युवक से 7 मई को हुई थी| आसठ गांव के ही रहने वाले पंडित विनोद महाराज ने युवक-युवती की शादी करवाई थी| लड़की की विदाई के तीन दिन बाद दुल्‍हन मायके लौटी| उसी पंडित विनोद के साथ फरार हो गई|

बताया जा रहा है कि जिस शादी में दुल्हन के परिवार वाले शरीक होने गए थे उस शादी में भी फेरे करवाने की जिम्मेदारी पंडित विनोद को ही दी गई थी| लेकिन शादी की रस्मों के पहले ही विनोद गायब हो गया| जब पंडित विनोद की तलाश शुरू हुई, तो पता लगा कि दुल्हन भी घर से गायब है| इसके बाद उसके परिजन थाने पहुंचे| पुलिस ने यहां मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी|

इसके बाद खबर मिली कि विनोद और नवविवाहिता युवती के बीच करीब 2 साले से अफेयर चल रहा था| पंडित विनोद पहले से शादीशुदा था| उसके परिवार में पत्‍नी के अलावा दो बच्‍चे भी हैं और घटना वाले दिन से उसका पूरा परिवार गायब है|

यह भी पढ़े- दुर्लभ केस: इस शख्स के पेट से निकला 8 चम्मच, 2 स्क्रूड्राइवर, 2 टूथब्रश और 1 चाकू

You may also like

Leave a Comment