लखनऊ: आज हम आपको भगवान शिव के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहें हैं जहाँ सोमवार को नहीं बल्कि बुधवार को शिव की पूजा होती हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ का बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव खुद भस्मासुर राक्षस से बचने के लिए आए थे। बताया जाता हैं कि आज भी यहां भगवान शिव का वास है।
देशभर के मंदिरों में भगवान महादेव की विशेष पूजा सोमवार को होती हैं। लेकिन लखनऊ का बुद्धेश्वर मंदिर एक मात्र ऐसा मंदिर हैं जहाँ पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक तथा महाआरती बुधवार को होती हैं। इतना ही नहीं यहाँ पर श्रावण माह में भी बुधवार को ही भगवान शिव की पूजा होती हैं और श्रावण माह में आने वाले हर बुधवार को बुद्धेश्वर मंदिर में भव्य मेला लगता हैं।
लखनऊ के ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर को लेकर कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाता हैं कि पहले यहाँ एक गुफा थी। जब भगवान शिव से वरदान पाकर भस्मासुर नामक राक्षस भगवान शिव का ही वध करना चाह रहा था तो भगवान शिव भस्मासुर से बचने के लिए इसी गुफा में कई दिनों तक छिपे रहे थे। जिसके बाद से ही यहाँ भगवान शिव का वास माना जाता हैं। आज यहाँ भगवान शिव का विशाल मंदिर बना हुआ हैं।
यह भी पढ़े- शिवजी का रहस्यमय मंदिर, यहां शिवलिंग दिन में चार बार बदलता है अपना रंग
लखनऊ का बुद्धेश्वर महादेव मंदिर भारत का सम्भवतः पहला ऐसा शिव मंदिर होगा जहाँ भगवान शिव की विशेष पूजा बुधवार को की जाती हैं। बुधवार को पूजा करने को लेकर भी यहाँ इतिहास जुड़ा हुआ हैं। बताया जाता हैं कि त्रेतायुग में जब लक्ष्मण भगवान राम और सीता को जब चित्रकूट छोड़ने जा रहे थे तब यहाँ से गुजरते समय उन्होंने भगवान शिव का मंदिर देखा और पूजा करने का मन बनाया। भगवान राम ने शिवजी की विशेष पूजा की थी। उस दिन वार बुधवार था। तब से यहाँ पर बुधवार को शिव पूजा करने की परम्परा शुरू हुई