Home अजब गजब गोरी मैम को भाया यूपी का छोरा, इंग्लैंड से आकर गांव में रचायी शादी, हिंदू संस्कृति से बेहद प्रभावित

गोरी मैम को भाया यूपी का छोरा, इंग्लैंड से आकर गांव में रचायी शादी, हिंदू संस्कृति से बेहद प्रभावित

by admin

इंग्लैंड के मैनचेस्टर की रहने वाली हैना की दोस्ती सोशल मीडिया पर आगरा के पालेंद्र सिंह से हुई, जो प्यार में बदल गई। हैना ने प्यार के लिए सात समंदर पार से आगरा आ गईं। यहां गांव में प्रेमी पालेंद्र से शादी कर ली। हैना पेशे से नर्स हैं। हिंदू संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं। जब उनकी दोस्ती पालेंद्र से हुई तो दोनों सोशल मीडिया एप पर धार्मिक पाडकॉस्ट शेयर करते थे।

पालेद्र सिंह आगरा की प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान वह सोशल मीडिया पर अपने पाडकॉस्ट शेयर किया करता था। उसी दौरान मैनचेस्टर की हैना के संपर्क में आया। दोनों एक-दूसरे के धार्मिक विचारों से प्रभावित हुए। इसके बाद इंस्टाग्राम आईडी और टेलीग्राम की आईडी शेयर की और बात आगे बढ़ती चली गई।

पालेंद्र के मुताबिक तीन साल तक दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से बातें करते रहे। उनका प्यार और गहरा होता चला गया। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति और दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी करने का फैसला लिया।

हैना और पालेद्र की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ बमरौली कटारा के गांव गाड़े का नगला स्थित श्री शक्ति मंदिर पर संपन्न हुई। मंदिर के महंत विवेकानंद गिरी नाथ ने दोनों को आशीर्वाद दिया। हैना हिंदी नहीं जानती। उन्होंने अंग्रेजी में हिंदू रीति-रिवाज को बारीकी से समझा।

दुल्हन हैना ने बताया कि उसको भारतीय संस्कृति और हिंदू रीति-रिवाज बहुत अच्छे लगते हैं। वह उनसे प्रभावित है। कहा कि वह हिंदी सीखेंगी। पूरी तरह भारतीय परिवार के परिवेश में खुद को ढालने का प्रयास करेंगी। सातों जन्म तक अपने पति पालेंद्र का साथ निभाएंगी।

पालेंद्र के परिवार में उनका बड़ा भाई, छोटी बहन और मां-बाप हैं। पिता किसान हैं। एक गृहिणी हैं। बड़ा भाई पोलैंड में नौकरी करता है। छोटी बहन अभी पढ़ रही है। हैना के साथ शादी के बाद पालेंद्र ने कहा कि उनके प्यार को सुखद मुकाम मिला है। वह बेहद खुश हैं।

You may also like

Leave a Comment