Home अजब गजब सावधान! इंस्टाग्राम पर खुलेआम बिक रहा है सेक्स

सावधान! इंस्टाग्राम पर खुलेआम बिक रहा है सेक्स

by

कानपुर: सेलिब्रिटीज और स्टार्स के बीच बहुत पॉपुलर फेसबुक की फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम इन दिनों एक और चीज के लिए बहुत मशहूर हो रहा है और वो है सेक्स और पोर्नोग्राफी के लिए| जी हां, यूं तो सेलेब्स को अपनी एक्टिविटी इस प्लेटफॉर्म पर दिखाने के पैसे मिलते हैं लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसे लोग हैं जो इंस्टाग्राम के जरिए बिजनेस कर रहे हैं|

सेक्स को ऑनलाइन खरीदने और बेचने वाले लोगों की तादाद इंस्टाग्राम पर बढ़ती जा रही है| यहां पैसे के बदले सेक्स को बचा जा रहा है| हैरानी की बात ये है कि इसमें सबसे बड़ा रोल पेटीएम का है| सेक्स का बिजनेस करने वाले लोग उन्हीं रोगों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो कि पेटीएम यूजर्स हैं|

इंस्टाग्राम कुछ एकाउंट्स जैसे मस्ती विद सोना है जिसमें सुबह-सुबह इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसे पोस्ट होता है डीएम(डायरेक्टीमैसेज) फॉर फन, ओन्ली पेटीएम यूजर्स| या फिर वॉन्ट डैमो कॉल @.70 डीएम मी पेटीएम यूजर्स|

इतना ही नहीं, ये लोग डैमो के तौर पर सेक्सुअल टॉक की रिकॉर्डिंग भी यहां पोस्ट करते हैं| इंस्टाग्राम पर ऐसे हजारों की तादाद में एकाउंट्स हैं| पेटीएमगर्ल हैशटैग को यदि आप सर्च करेंगे तो आपको 12 हजार से अधिक ऐसे सेक्सुअल एकाउंट या तस्वीरें मिलेंगे जहां सेक्स खुलेआम बिक रहा है| हैरानी की बात ये है कि ये सभी इंडियंस के एकाउंट हैं|

इन एकाउंट्स में आपको पोर्नोग्राफी की सामग्री के साथ ही अश्लील तस्वीरें, वीडियो, सस्ते ऑफर्स दिखाई देंगे| बेशक इंस्टाग्राम पर सेक्सुअल कॉन्टेंट पर बैन है लेकिन डीएम के जरिए लोग डायरेक्ट मैसेज भेजते हैं| डिलीट फॉर एव्रीवन के ऑप्शन के कारण ये एकाउंट सक्सेसफुली चल भी रहे हैं|

इकनॉमिक्स टाइम्स रिपोर्ट में कुछ आंकड़े भी दिए हुए हैं जिसमें बताया गया है कि इंस्टाग्राम पर भारत में 60 से 80 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं| मासिक एक्टिव यूजर्स 120 मिलियन हैं| जून 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर एक महीने में एक्टिव यूजर्स 1 बिलियन हैं|

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि भारत सरकार ने अक्टूबर 2018 में 827 पोर्न वेबसाइट पर बैन लगाया है| वहीं एक रिसर्च में ये भी बताया गया कि नवंबर और दिसंबर में अन्य महीनों के मुकाबले पोर्न साइट्स पर विजिटर्स की संख्या बढ़ गई है| इस रिसर्च में ये भी बताया गया कि पोर्न साइट्स पर जाने के लिए यूजर प्रॉक्‍स नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है|

You may also like

Leave a Comment