कानपुर: दुनिया के अमीर लोगों में शुमार और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पत्नी हया बिंत अल हुसैन पिछले हफ्ते 2 बच्चे शेख जायद और शेखा अल जलिला और 271 करोड़ रुपये लेकर दुबई से फरार हो गईं थीं| ब्रिटिश वेबसाइट डेली मेल की नई रिपोर्ट के अनुसार राजकुमारी हया एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी| बताया जा रहा है कि हया इस समय लंदन में रह रही हैं और जल्द ही तलाक की अर्जी भी दे सकती हैं|
मिली जानकारी के अनुसार शेख मोहम्मद और राजकुमारी हया के बीच बच्चों के संरक्षण, परिवार के विभाजन और जायदाद को लेकर विवाद चल रहा है| इसी विवाद पर अदालत में मामला चल रहा है| इस महीने के आखिर में मुकदमे की निर्णायक सुनवाई शुरू होनी है|
इस बीच राजकुमारी हया ने अचानक दुबई छोड़ दिया| बताया जा रहा है कि हया जर्मनी होते हुए ब्रिटेन भाग गई हैं और वहां उन्होंने बकिंगम पैलेस गार्डेंस में एक घर खरीदा है| इस घर की कीमत कई सौ करोड़ की बताई जा रही है| बकिंघम पैलेस गार्डेंस एक ऐसा इलाका है जहां दुनिया के सबसे महंगे घर हैं| वहां राजकुमारी हया बच्चों के साथ ऐश की जिंदगी जी रही हैं|
राजकुमारी हया मोहम्मद शेख की छठी पत्नी हैं. बताया जाता है कि उनके बीच दरार तब पैदा हुई जब पिछले साल शेख मोहम्मद की एक बेटी शेखा लतीफा ने देश से भागने की कोशिश की| इसके बाद राजकुमारी हया और शेख मोहम्मद के बीच भी रिश्ते असामान्य हो गए|
यह भी पढ़े- हिंदू रीति-रिवाज के साथ दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी
शेख की बेटी शेखा लतीफा को भारत की समुद्री सीमा के पास सेना ने रोक लिया था और दोबारा दुबई भेज दिया था| इस दौरान उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उसने बताया था कि उसे कैद कर रखा गया है और उसके पिता उसे कोई आजादी नहीं देते|
राजकुमारी हया ने दुबई के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद के साथ 10 अप्रैल 2004 को निकाह किया था. उस समय हया की उम्र 30 और शेख की उम्र 53 साल की थी|
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमारी हया ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने की भी तैयारी कर रही है| इसके अलावा वे शेख मोहम्मद से तलाक लेने की अर्जी भी दायर करने वाली हैं| हालांकि इनकी शादी में दो देशों के राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध भी जुड़े हुए थे|
रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मद शेख बिन राशिद की सात बीवियां और कुल मिलाकर 23 बच्चे हैं| बताया जा रहा है कि अन्य पत्नियां और उनके बच्चे राजकुमारी हया को बिलकुल पसंद नहीं करते| मोहम्मद शेख पर यह भी आरोप लगते रहे कि राजकुमारी हया से शादी करने के बाद राशिद ने अपनी दूसरी बीवियों को लगभग छोड़ ही दिया है|
यह भी पढ़े- महिला को देख मास्टरबेट करने लगा लड़का, मामला दर्ज