Home अजब गजब एक्सर्साइज से कम नहीं हैं ये सेक्स पोजिशन्स, फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

एक्सर्साइज से कम नहीं हैं ये सेक्स पोजिशन्स, फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

by admin

कानपुर: ये बात तो लगभग सभी जानते है कि पार्टनर संग बिस्तर होने से दिनभर की थकान मिट जाती है। क्योंकि इस दौरान दोनों पार्टनर को काफी मेहनत करनी पड़ती है| लेकिन क्या आप ये जानते है कि कुछ ऐसे भी सेक्स पोजिशन्स हैं जो किसी एक्सर्साइज से कम नहीं है। आज हम आपको ऐसे ही टॉप 5 सेक्स पोजिशन्स के बारे में बता रहे हैं जिससे आप आसानी से शरीर का फैट बर्न कर सकते हैं….

​स्टैंडिंग सेक्स पोजिशन

इस पोजिशन में खड़े-खड़े सेक्स करने के लिए आपको बहुत सारे स्टैमिना की जरूरत होती है। शरीर के अलग-अलग मसल ग्रुप्स के लिए यह पोजिशन फायदेमंद है। इस सेक्स पोजिशन के जरिए आपकी कोर मसल्स बेहतर बनती हैं और पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। साथ ही फीमेल पार्टनर के बाजू की मांसपेशियां भी स्ट्रॉन्ग बनती हैं। इस सेक्स पोजिशन में पुरुषों को इतनी मेहनत करनी पड़ती है कि अगर वे इसे 20-30 मिनट तक करें तो 500 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं। वहीं महिलाएं भी 150 कैलरी तक बर्न कर सकती हैं।

​डॉगी स्टाइल

यह सबसे फेमस सेक्स पोजिशन्स में से एक है जिसमें दोनों ही पार्टनर बड़ी जल्दी उत्तेजना महसूस कर लेते हैं। डॉगी स्टाइल सेक्स पोजिशन के जरिए फीमेल पार्टनर के कोर मसल्स, बट मसल्स और क्वॉड्रिसेप्स को मजबूती मिलती है। वहीं, पुरुषों की भी कोर मांसपेशियां और क्वॉड्स का बेहतर एक्सर्साइज हो जाता है। इस सेक्स पोजिशन के जरिए पुरुष जहां 120 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं वहीं, महिलाएं भी 80 कैलरी तक बर्न कर सकती हैं।

​काउगर्ल स्टाइल

महिलाओं के बीच काउगर्ल सेक्स पोजिशन काफी पसंद किया जाता है क्योंकि इसके जरिए महिलाओं का अपने शरीर पर कमांड रहता है और उनका सेक्स एक्सपीरियंस बेहतर होता है। इस सेक्स पोजिशन के जरिए शरीर का लोअर ऐब्स, पेल्विक मसल्स और काफ मसल्स को मजबूती मिलती है। स्टैमिना बढ़ाने और पैरों की मांसपेशियों की मजबूती के लिहाज से यह एक परफेक्ट सेक्स पोजिशन है। इस सेक्स पोजिशन के जरिए महिलाएं जहां 220 कैलरी तक बर्न कर सकती हैं वहीं पुरुष भी 40-50 कैलरी बर्न कर सकते हैं।

​ब्रिज स्टाइल सेक्स पोजिशन

इस पोजिशन में सेक्स हर कोई नहीं कर सकता और इसके लिए आपकी मांसपेशियों का मजबूत होना जरूरी है। खासकर फीमेल पार्टनर के लिए ब्रिज पोजिशन काफी मेहनत वाला होता है क्योंकि इसमें फीमेल पार्टनर को अपने हाथ और पैर को होल्ड करके रखना होता है और उसकी बॉडी बेड की तरह पैरलल होती है। इस पोजिशन की जरिए बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, ऐब्स, क्वॉड्स और बट मसल्स की अच्छी एक्सर्साइज हो जाती है।

​मिशनरी पोजिशन

यह सेक्स पोजिशन सबसे सिंपल है और दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज भी की जाती है लेकिन इसके जरिए भी आप काफी फैट बर्न कर सकते हैं। इस सेक्स पोजिशन में बट मसल्स को मजबूती मिलती है और पेल्विक मसल्स को ऊपर उठाने से कोर मसल्स मजबूत बनते हैं। मिशनरी सेक्स पोजिशन को अगर आप 20 से 30 मिनट तक करें तो महिलाएं इससे 40 कैलरी तक बर्न कर सकती हैं और पुरुष 120 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- सेक्स के दौरान महिलाओं को अच्छी नहीं लगती ये चीजें

You may also like

Leave a Comment