Home अजब गजब 60 पत्नियां को अकेला संभालता है यह शख्स

60 पत्नियां को अकेला संभालता है यह शख्स

by admin

नई दिल्ली:: इस महंगाई के दौर में एक गर्लफ्रेंड या एक पत्नी को संभालना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन अगर ये बताऊ कि एक ऐसा भी शख्स है जो कि 1-2 नहीं बल्कि पूरे 60 पत्नियों को संभालता है तो..। पत्नियों को संभालने में तो राजा महाराजा से लेकर अच्छे अच्छे वीआईपी लोगों के भी पसीने छूट जाते हैं। लेकिन एक व्यक्ति ऐसा भी है जो 60 पत्नियों के नखरे सहता है।

दरअसल ये इंसान कोई आम आदमी नहीं बल्कि कोन्याक जनजाति का राजा अंग नगोवांग है। इस राजा के अधीन भारत और म्यांमार के बीच में मौजूद कुल 75 गांव आते हैं। इस गांव का आधा हिस्सा भारत में और आधा हिस्सा म्यांमार में आता है। ऐसे में ये देश खाना तो म्यांमार का खाता है लेकिन सोने के लिए भारत जाता है।

आपको बता दें कि राजा का बेटा म्यांमार की आर्मी से जुड़ा है। वहीं इस गांव के लोगों को भारत और म्यांमार के बीच में होने के कारण दोनों देशों की नागरिकता मिली हुई है। इस गांव के लोग बड़ी ही खुशी से रहते हैं। वह भारत और म्यांमार में जो चाहे काम कर सकते हैं। इस जनजाति के लोगों के अपने अलग रीति रिवाज हैं।

वहीं राजा अंग नगोवांग अपनी 60 पत्नियों के लेकर मजे में रहते हैं। उनका सारा काम गांव वाले करते हैं और वह अपनी पत्नियों की इच्छाओं को पूरा करते हैं। वहीं 60 पत्नियां मिलकर राजा की देखभाल करती हैं। वह राजा के हर शौक पूरा करती हैं।

You may also like

Leave a Comment