Home Latest World AIDS Day: दुनिया भर में 80 लाख लोगों को पता ही नहीं कि उन्हें एड्स है

World AIDS Day: दुनिया भर में 80 लाख लोगों को पता ही नहीं कि उन्हें एड्स है

by admin

कानपुर: 1 दिसंबर को यानी आज वर्ल्ड एड्स डे मनाया जा रहा है| भारत समेत पूरी दुनिया में एक्वायर्ड इम्युनो डेफिशियेन्सी सिन्ड्रोम (एड्स) की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं| एक रिपोर्ट की माने तो पिछले कुछ सालों में एड्स से होने वाली मौतों में कमी आई है| भारत में इस गंभीर बीमारी को रोकने के लिए तमाम तरीके अपनाए गए और लोगों को विज्ञापन के जरिए एड्स के प्रति जागरुक किया गया| यही कारण है कि इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में कमी दर्ज की गई है|

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इस बार वर्ल्ड ऐड्स डे के लिए ‘कम्युनिटी मेक द डिफरेंस’ नाम की एक स्पेशल थीम रखी है| इस खतरनाक बीमारी की रोकथाम के लिए दुनिया में कई बड़े वैज्ञानिक रिसर्च में जुटे हुए हैं| एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि एक इंफ्यूजन नाम की तकनीक एड्स को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकती है|

हालांकि इससे पहले भी एड्स को रोकने के लिए कई तकनीकों का प्रयोग किया जा चुका है लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ| ऐसे में इंफ्यूजन नाम की इस तकनीक से इस घातक बीमारी से जूझ रहे लोगों को काफी उम्मीदें हैं| पूरी दुनिया में करीब चार करोड़ लोग एड्स जैसे खतरनाक रोग के शिकार हैं जबकि भारत में ये आंकड़ा 20 से 25 लाख है| हैरानी की बात ये है कि दुनिया में 80 लाख लोगों को ये पता ही नहीं कि उन्हें एड्स है|

भारत में लोग समाज के डर से इस बीमारी के बारे में बात नहीं करते और इसे छुपाते हैं जिसका उन्हें बाद में खामियाजा भुगतना पड़ता है| समाज भी एचआईवी से पीड़ित लोगों ठीक व्यवहार नहीं करता जिससे वह अपने इस गंभीर रोग को बताने में झिझकते हैं और इसका समाधान नहीं हो पाता|

एड्स कई कारणों से फैलता है जैसे संक्रमित रक्त, संक्रमित सुई व सीरिंज, असुरक्षित यौन संबंध| इन मुख्य कारणों से ही एड्स फैलने का खतरा रहता है| ऐसे में लोगों को इनसे बचने की खास जरुरत है| साथ इससे बचने के उपायों का प्रचार करने की भी आवश्कयता है| कई बड़ी एनजीओ और संस्थाएं एड्स के प्रति लोगों को जागरुक रही हैं| यही कारण है कि एड्स के कारण होने वाली मौतों में 2004 के मुकाबले काफी कमी आई है|

You may also like

Leave a Comment