प्रयागराज: जिले के 508 आर्मी बेस किले में तैनात एक फौजी को मंगलवार को गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से वापस घर पहुंचते ही दरवाजे पर फौजी कन्हैया लाल को गोली मारी गई। घटना नैनी थाने के अंतर्गत चाका इलाके की है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बाइक सवार अज्ञात युवकों ने फौजी पर फायरिंग की।
घटना की सूचना मिलते ही आर्मी के जवान और एसपी यमुनापार भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई। आसपास सीसीटीवी को ढूंढा जा रहा है जिससे बाइक सवार हमलावरों की तलाश की जा सके। स्थानीय लोगों से भी पुलिस मदद ले रही है। अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि फौजी को गोली मारने वाले कौन लोग थे। पुलिस कई ऐंगल से जांच कर रही है।