ज्ञानपुर: लॉयंस क्लब ज्ञानपुर का 26वा पद ग्रहण समारोह भदोही अर्बन बैंक के परिसर में आयोजित हुआ। मंडलाध्यक्ष लॉयन डॉ क्षितिज शर्मा, अधिष्ठापन अधिकारी पूर्व मंडलाध्यक्ष लॉयन कुंवर बी. एम.सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे| मंडल पी. आर.ओ लॉयन वी पी मारवाह ने नए सदस्यों को दीक्षा प्रदान किया| वर्ष 19-20 के निर्वाचित अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सचिव अभय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी और उनकी टीम को शपथ ग्रहण कर अधिस्थापित किया गया। 06 नए सदस्यों को लॉयंस वाद की दीक्षा प्रदान की गई।
वर्ष 18-19 के अध्यक्ष आनंद तिवारी ने किए गए सेवा कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्लब के संस्थापक सदस्यों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया| डॉ भारतेन्दु द्विवेदी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में अजीता पांडेय, सुनील शर्मा, अब्दुल वाहिद अंसारी, अरविंद भट्टाचार्य, डॉ सगीर हसन, विष्णु दत्त, घनश्याम दास गुप्ता, आनंद गुप्ता, अजित पांडेय, आकाश अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, इरशाद खान, कमल कुमार, अरुण कुमार, रंजीत गुप्ता, कमलेश गुप्ता, प्रमोद कुमार, विनोद गुप्ता, अंबिका प्रसाद अग्रहरि, शैलेन्द्र शुक्ला, शिव प्रकाश तिवारी, कन्हैया लाल उमर सपरिवार उपस्थित रहे।