Home कानपुर कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने वाले सावधान, कई गंभीर समस्याओं को दे सकता है जन्म

कानपुर: यूँ तो गर्मी के मौसम में लोग कोल्ड ड्रिंक का सेवन खूब करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कोल्ड ड्रिंक के नुकसान

कोल्ड ड्रिंक में काफी केमिकल पाये जाते हैं। यह केमिकल पेट में गर्मी पैदा करते हैं। इससे एसिडिटी और अल्सर जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है।

कोल्ड ड्रिंक में काफी ज्यादा शुगर होता है। इसमें कैलोरी भी अधिक पाई जाती है। अधिक सेवन से डायबिटिज का भी खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़े- खाने के अलावा जीवन को भी मजेदार बना सकता है नमक, जानें कैसे..

कोल्ड ड्रिंक में फोस्फोरस एसिड पाया जाता है। यह हड्डियों में कैल्शियम को सोख लेता है। इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

कोल्ड ड्रिंक में फ्रुक्टोज काफी पाया जाता है। यह आसानी से फैट में बदल जाता है। इससे लीवर पर बुरा असर पड़ता है।

You may also like

Leave a Comment