Home कानपुर कंकाल बना शव: 29 दिनों तक फंदे पर लटका रहा युवक का शव, पत्नी के लौटने पर हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा

कंकाल बना शव: 29 दिनों तक फंदे पर लटका रहा युवक का शव, पत्नी के लौटने पर हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा

by admin

Kanpur से हैरान करने वाली खबर आई, यहां युवक का शव 29 दिनों तक घर के अंदर लटका रहा। कई दिनों तक पति से बात नहीं करने के बाद जब वह लौटी तो पति का शव फंदे पर लटका मिला। एक लाश कंकाल बन गई।

कानपुर के बिल्हौर में पति से विवाद के बाद गुरुवार को अपनी ननद के घर गई एक महिला जब लौटी तो पति का शव फंदे से लटका मिला. आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 29 दिन तक फंदे पर लटका रहा। आबादी से बाहर स्थित मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। इस वजह से घटना के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी।

इसे भी पढ़ें-  5G से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब पाएं एक बार में, जानिए इन सभी के बारे में

मामला अरौल थाना क्षेत्र के गिलवत अमीनाबाद गांव का है. सुदामा शर्मा (30) अपनी पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहता था। पिता शिवकुमार और दो भाइयों से संपत्ति का बंटवारा कर गांव से कुछ दूर नए मकान में रहने लगे। पत्नी कीर्ति ने बताया कि 18 दिसंबर को उसका पति से विवाद हुआ था।

क्लिक करें: IIT कैसे करें और क्यों करें जानिए यहां |

इसके बाद वह दोनों बच्चों को लेकर अपनी ननद के घर उत्तरपुरा चली गई। 21 दिसंबर तक पति से मोबाइल पर बात होती रही। उसके बाद से उसने अपने पति से बात नहीं की। आशंका है कि 21 दिसंबर को पति ने खुद ही घर के सामने का दरवाजा बंद कर लिया।

इसे भी पढ़ें-  ब्रांड के smartphones 6,000 रुपये से कम में उपलब्ध, 20 जनवरी तक बिक्री

इसके बाद वह किसी तरह अंदर पहुंचा और फंदा लगा लिया। कई दिनों तक बात नहीं करने के बाद जब वह लौटी तो उसके पति का शव फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है।

You may also like

Leave a Comment