कानपुर: साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक, सोनी ने एक ‘वियरेबल’ एयर-कंडीशनर को डेवलप कर लिया है और इस डिवाइस के लिए क्राउडफंडिंग प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है|
ये ऊपर बताया गया वियरेबल AC एक छोटे पैनल के जरिए वॉर्म और कूल एयर को रिलीज करता है. इस पॉकेट साइज AC का नाम Reon Pocket रखा गया है| दावा है कि ये साइज में मोबाइल फोन से भी छोटा है| हालांकि इस डिवाइस को केवल एक ‘स्पेशल अंडरशर्ट’ के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकता है| इस अंडरशर्ट को भी डिवाइस के साथ ही सेल किया जाएगा|
खास बात ये है कि इस AC के टेम्परेचर को स्मार्टफोन के जरिए कंट्रोल भी किया जा सकता है| इससे भी अच्छी बात ये है कि इस AC में ऐसी टेक्नोलॉजी दी गई है कि ये खुद ही करेक्ट टेम्परेचर सेट कर लेता है| जारी वीडियो में बताया गया है कि इस AC के लिए जिस टेक्नोलॉजी को एडॉप्ट किया गया है वो Peltier एलिमेंट पर बेस्ड है| इस टेक्नोलॉजी का उपयोग कार और वाइन कूलर्स में किया जाता है|
ये बैटरी ऑपरेटेड डिवाइस टो घंटे की चार्जिंग के बाद 90 मिनटों तक चलाई जा सकती है| प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस क्राउडफंडिंग प्रोजेक्ट को महज दो दिनों में $200,000 (लगभग 1.38 करोड़ रुपये) मिल चुके हैं| हैरानी की बात ये है कि इस वियरेबल AC की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं रखी गई है| ये ग्राहकों को केवल $130 (लगभग 9,200 रुपये) में उपलब्ध होगा| हालांकि एक दिक्कत ये है कि इसकी बिक्री केवल जापान में ही की जाएगी, जैसा कि वीडियो में कहा गया| चीन के सोशल मीडिया में ये प्रोजेक्ट वायरल हो गया है|