कानपुर: 2 अक्टूबर को ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच स्क्रीन पर एपिक वॉर देखने को मिलेगी| फर्स्ट रिव्यू में फिल्म को एपिक एक्शन मूवी बताया जा रहा है| क्रिटिक ना केवल ऋतिक की डांसिंग स्टाइल और एक्शन की प्रशंसा कर रहे हैं| बल्कि टाइगर श्रॉफ की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है| मूवी ने फैंस के एक्साइटमेंट को ट्रेलर रिलीज के साथ दोगुना कर दिया है| मूवी में वाणी कपूर फीमेल लीड में होंगी| फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है|
एक यूजर ने ट्वीट कर कहा- ऋतिक रोशन फिल्म में शानदार हैं| ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मूवी में ऋतिक ने परफेक्ट बॉलीवुड हीरो की भूमिका निभाई है| जो ना केवल अच्छे से डांस कर सकते हैं ब्लकि अपनी फाइटिंग और चार्म से लोगों को इंप्रेस भी करते हैं| ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने मूवी में टॉप लेवल की परफॉर्मेंस दी है| फिल्म के एक्शन सीन देख आपकी सांसे थम जाएंगी| मूवी का क्लाइमैक्स हैरान करने वाला है| ब्लॉकबस्टर|
बता दे कि फिल्म की बड़े स्तर पर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है| स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, फर्स्ट शो के लिए तकरीबन 7.10 करोड़ की टिकट बिक चुकी हैं| फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है| फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं| फिल्म एक्शन सीन्स से लबरेज है| मूवी के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया था|