Home NCR फिर से बैन हो सकता है ‘टिक टॉक’ ऐप, सरकार सख्त

फिर से बैन हो सकता है ‘टिक टॉक’ ऐप, सरकार सख्त

by admin

कानपुर: चीन से संचालित ‘टिक टॉक’ ऐप के जरिए ‘भारत विरोधी कंटेंट’ और अश्लील वीडियो क्लिप्स शेयर किए जाने के खतरे को लेकर भारत सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है| इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साइबर लॉ और ई-सिक्योरिटी विंग (MeitY) ने ‘टिक टॉक’ और ‘हेलो’ ऐप प्लेटफॉर्मों के ऑपरेटर्स को बुधवार को सख्त नोटिस भेज कर 22 जुलाई तक जवाब मांगा है| इन दोनों ऐप को चीन स्थित कंपनी ‘बाइटडांस’ की ओर से संचालित किया जाता है|

मंत्रालय ने ‘टिक टॉक’ और ‘हेलो’ को भेजे नोटिस के साथ 24 सवालों की फेहरिस्त भेजी है| दोनों ऐप के ऑपरेटर्स से उन आशंकाओं पर विस्तार से जवाब देने के लिए कहा है जिनके मुताबिक इन ऐप के जरिए ‘भारत विरोधी कंटेट’ और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है|

सरकारी सूत्रों का कहना है कि अगर टिकटॉक और हेलो के ऑपरेटर्स की ओर से 22 जुलाई तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इन दोनो ऐप पर बैन लगाया जा सकता है|

सूत्रों के मुताबिक दोनों ऐप से पूछा गया है कि–

आपत्तिजनक कंटेंट पर कैसे नजर रखी जाती है? और अगर ऐसा कोई कंटेंट मिलता है तो उसे कैसे हटाया जाता है|

अंडरऐज यूजर्स को लेकर क्या प्रावधान हैं?

कैसे यूजर्स का डेटा इकट्ठा किया जाता है और उसे कहां शेयर किया जाता है?

क्या भारतीय यूजर्स के डेटा को चीन में भी स्टोर किया जा रहा है?

कैसे आश्वस्त करेंगे कि भारतीय यूजर्स का डेटा किसी विदेशी सरकार, किसी तीसरे पक्ष या निजी संस्था को भविष्य में नहीं बेचा जाएगा?

दुनिया में 80 करोड़ यूजर्स

बता दे कि ‘टिक टॉक’ के दुनिया भर में 80 करोड़ यूजर्स हैं| भारत में भी इनकी अच्छी खासी तादाद है| इस ऐप में लोगों को कुछ ही सेकेंड लंबे वीडियो शेयर करने की अनुमति दी जाती है| ये ऐप हाल ही में तेजी से लोकप्रिय हुआ है| लेकिन साथ ही इसकी पेरेंट कंपनी बाइटडांस के लिए यूजेज गाइड को फाइन ट्यून करना और ऐप के गलत इस्तेमाल को रोकना भी चुनौती बन गया है| यूजर्स ‘टिक टॉक’ का इस्तेमाल तमाम तरह के वीडियो अपलोड करने और शेयरिंग में कर रहे हैं| इनमें चुटकुलों से लेकर गंभीर राजनीतिक और सामाजिक कमेंट्री जैसा कंटेंट भी होता है|

टिक टॉक ने एक बयान में कहा है, ‘हम अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और टिक टॉक समुदाय तक इन्हें गंभीरता से ले जाते हैं| हम अपने दायित्वों की पूर्ति के लिए सरकार से पूरा सहयोग करेंगे|’ टिक टॉक ने ये भी कहा है वो भारत के लिए प्रतिबद्ध है और वो यहां एक अरब डॉलर का निवेश कर रही है|

You may also like

Leave a Comment