Home Latest बिलगेट्स को बड़ा झटका, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट एक पायदान खिसके

नई दिल्ली: लगातार सात साल तक दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने रहे माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिलगेट्स को बड़ा झटका लगा है| ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में बिल गेट्स तीसरे पायदान पर खिसक गए और बर्नार्ड अर्नाल्ट एक पायदान चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं| अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर बने हुए हैं|

लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच (लुई विटन मोएत हेनेसी) के चेयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट बीते महीने ही टॉप 3 क्लब में शामिल हुए हैं| उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 107.6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है, यह माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति से 200 मिलियन डॉलर ज्यादा है| ब्लूमबर्ग के अनुसार अर्नाल्ट ने साल 2019 में ही 39 अरब डॉलर की नेटवर्थ अर्जित की है| 70 वर्षीय अर्नाल्‍ट की कंपनी एलवीएमएच फ्रांस में काफी चर्चित है|

फोर्ब्‍स के अनुसार बर्नार्ड अर्नाल्‍ट ने साल 1984 में लग्जरी गुड्स मार्केट में कदम रखा था| इसके बाद उन्‍होंने टेक्सटाइल ग्रुप का अधिग्रहण किया| जिसके पास क्रिश्चियन डायर का भी मालिकाना हक था| चार साल बाद उन्होंने कंपनी के अन्य बिजनस बेच दिए और एलवीएमएच में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद लिया| अर्नाल्ट के पास पैरिस की एलवीएमएच का आधा कंट्रोल है| इसके आलावा उनके जन्म से पहले स्थापित क्रिश्चन डायर में उनकी 97 पर्सेंट हिस्सेदारी है|

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार जेफ बेजोस की कुल नेटवर्थ 125 बिलियन डॉलर है| दूसरे नंबर पर पहुंचे बर्नार्ड अर्नाल्‍ट की नेटवर्थ 108 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है| तीसरे नंबर पर आए बिल गेट्स की कुल नेटवर्थ 107 बिलियन डॉलर रह गई है|

You may also like

Leave a Comment