आफताब ने श्रद्धा के क्यों किये 35 टुकड़े ? जानें पुलिस की पूछताछ में क्या बताया।
देश की राजधानी दिल्ली में हत्या की एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिये हैं। एक शख्स जिसका नाम आफताब पूनावाला उसने लिव-इन में रह रही अपनी महिला साथी श्रद्धा की हत्या करके 35 टुकड़ों में काट दिया और उसे वह दिल्ली के इलाकों में फेंकता गया, मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आफताब पूनावाला को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक़
– आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वाकर का गला दबा कर हत्या की फिर चाकू से 35 टुकड़े किए।
– फ्रिज खरीदा, सभी 35 टुकड़ों को उसमें रखा। और रात 2 बजे दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंका करता था।
– पुलिस ने जंगल से कुछ हड्डियां बरामद की हैं|
महरौली के जंगल में फेंकता था शव के टुकड़े
आरोपी आफताब महरौली के जंगल में शव के टुकड़ों को फेंकता था। वह थैली में लेकर शव के टुकड़ों को निकलता था और जंगल में फेंक आता था। वह सोचता था कि ऐसा करने से किसी को पता भी नहीं लगेगा और शव को जंगली जानवर खा लेंगे।
दिल्ली पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार महरौली पुलिस ने 6 महीने पुराने मामले को सुलझा लिया है और श्रद्धा की हत्या करने, उसके टुकड़े करने और उसे अलग अलग इलाके में फेंकने आरोप में आफताब पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कपल के बीच मुंबई में काम करते हुए प्यार हो गया और परिवारों के विरोध के बाद दिल्ली आ गये। शादी के लिए दबाव बनाने के बाद लड़की की हत्या कर दी गयी।