Home Latest पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का एआईजी हॉस्पिटल में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का एआईजी हॉस्पिटल में निधन

by admin

हैदराबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्न में हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में निधन हो गया है| बताया जा रहा है कि जयपाल रेड्डी निमोनिया से पीड़ित थे जिसके बाद उन्हें कुछ दिन पहले एआईजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका| बताया जा रहा है कि रेड्डी पिछले एक सप्ताह से आईसीयू में थे| रेड्डी चार बार विधायक, चार बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सांसद रहे|

कांग्रेस ने ट्वीट कर रेड्डी को श्रद्धांजलि दी है और लिखा है, ‘’पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन की खबर सुनकर हम दुखी हैं| एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, उन्होंने 5 बार लोकसभा सांसद, दो बार राज्यसभा सांसद और चार बार विधायक के रूप में काम किया| उम्मीद है कि उनके परिवार और दोस्तों को दुःख की इस घड़ी में ताकत मिलेगी|’’

मनमोहन सरकार में भी रहे मंत्री

साल 2009 में रेड्डी चेवेल्ला निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए और उन्होंने यूपीए-2 में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में कार्य किया| वह 29 अक्टूबर 2012 से 18 मई 2014 तक पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री भी रहे|

You may also like

Leave a Comment