Home NCR जल्द ही पिता बनने वाले हैं अजिंक्य रहाणे

जल्द ही पिता बनने वाले हैं अजिंक्य रहाणे

by admin

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) जल्द ही पिता बनने वाले हैं| इंस्टाग्राम के जरिए पत्नी की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने यह जानकारी दी है|

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मराठी परिधान में नजर आ रहीं राधिका धोपावकर को पति अंजिक्य पीछे से पकड़े हुए हैं| राधिका इन तस्वीरों में प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं| दोनों तस्वीरें ‘गोद भराई रस्म’ की लग रही हैं| इन तस्वीरों को देखकर रहाणे को फैंस की तरफ से बधाइयां दे रहे हैं|

पता हो कि अंजिक्य रहाणे ने साल 2014 में अपनी बचपन की दोस्त और पड़ोस में रहने वाली राधिका धोपावकर से शादी की थी|

 

View this post on Instagram

 

❤️❤️

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane) on

अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका भी रहाणे धोपावकर के साथ विदेशी दौरे पर जाती हैं| राधिका टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अजिंक्य के साथ गईं थीं| राधिका कई बार रहाणे को चियर करती दिखाई देती हैं|

You may also like

Leave a Comment