नई दिल्ली: टीम इंडिया के 6 फुट चार इंच लंबे तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा का आज जन्मदिन है| इशांत आज 31 साल के हो गए. इशांत शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वह टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं|
12 साल पहले उन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में पहला टेस्ट मैच खेला| इसके बाद साल 2007 में ही इशांत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला था| एक साल बाद इस तेज गेंदबाज़ ने टी-20 में भी डेब्यू किया| उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला था| फर्स्ट क्लास और रणजी करियर की बात करें तो इशांत ने साल 2006 में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ ही वहां करियर की शुरुआत की थी|
इशांत ने अब तक 92 टेस्ट मैच खेले हैं और इन 92 मैचों में उन्होंने 3.19 की इकोनॉमी और 33.56 के औसत के साथ 277 विकेट लिए है| उनका बेस्ट परफॉर्मेंस लॉर्डस के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ है जिसमें उन्होंने 74 रन देकर सात विकेट लिए थे|
वहीं वनडे क्रिकेट में भी इशांत के अपनी गति और स्विंग से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को चारो खाने चित किया है| इशांत ने 80 वनडे मैच खेले हैं और 115 विकेट झटके हैं| वहीं टी-20 में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा है| इशांत ने 14 टी-20 मैच में 8 विकेट लिए हैं|
‘लंबू’ के नाम से पहचाने जाते हैं
2 सितंबर 1988 को जन्में इशांत की पहचान उनकी लंबी हाइट की वजह से भी है| 6 फीट 5 इंच की ऊंचाई की वजह से ही इशांत विश्व क्रिकेट में ‘लंबू’ के नाम से पहचाने जाते हैं| साथी क्रिकेटर तो ड्रेसिंग रूम में उन्हें इसी नाम से ही बुलाते हैं|
इशांत शर्मा की की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है| इशांत शर्मा ने 10 दिसंबर 2016 को भारतीय महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ शादी की| प्रतिमा सिंह इंटरनेशनल बास्केटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं| वह 5 बहनों में सबसे छोटी हैं|