Home Latest गोल्ड भंडार मामले में दुनिया के शीर्ष 10 देशों में पहुंचा भारत

गोल्ड भंडार मामले में दुनिया के शीर्ष 10 देशों में पहुंचा भारत

by admin

नई दिल्ली: भारत ने गोल्ड भंडार के मामले में नीदरलैंड को पीछे छोड़ दुनिया के शीर्ष 10 देशों में पहुंच गया है| वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल की रिपोर्ट के अनुसार भारत का स्वर्ण भंडार 618.2 टन तक पहुंच गया है| नीदरलैंड में 612.5 टन सोना है| दूसरी तरफ, आर्थ‍िक रूप से परेशान चल रहा पाकिस्तान इस सूची में पिछले कई साल से 45वें स्थान पर बना हुआ है| पाकिस्तान का कुल स्वर्ण भंडार सिर्फ 64.6 टन का है|

हालांकि देशों के लिहाज से देखें तो भारत गोल्ड भंडार (Gold Reserve) की इस सूची में नौवें स्थान पर है| असल में इस सूची में अमेरिका पहले और जर्मनी दूसरे स्थान पर है| सूची में तीसरे स्थान पर कोई देश नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) है|

वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में टॉप पर रहने वाले अमेरिका के पास भारत से 13 गुना ज्यादा सोना है| अमेरिका के पास कुल 8,133.5 टन सोना है, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले जर्मनी के पास 3,366.8 टन सोना है|

द हिंदू के अनुसार, आईएमएफ के पास कुल 2,451.8 टन सोना है| इसके बाद सूची में शामिल इटली के पास 2,451.8 टन सोना, फ्रांस के पास 2,436.1 टन सोना, रूस के पास 2,219.2 टन सोना, चीन के पास 1,936.5 टन सोना, स्विट्जरलैंड में 1,040 टन सोना और जापान के पास 765.2 टन सोना है|

क्या होता है गोल्ड रिजर्व

गोल्ड भंडार या गोल्ड रिजर्व किसी देश के केंद्रीय बैंक के पास रखा सोना होता है| संकट के दौर में देश के धन की रक्षा और जरूरत पड़ने पर लोगों के धन की वापसी के लिहाज से केंद्रीय बैंक यह खरीद करते हैं| भारत में रिजर्व बैंक यह खरीद करता है| यह भंडार जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था में अक्सर किसी तहखाने में रखा जाता है|

You may also like

Leave a Comment