Home Latest दिल्ली में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से 3 की मौत, 4 जख्मी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सीलमपुर के ब्लॉक में चार मंजिला इमारत गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई है| वहीं चार घायल बताए जा रहे हैं| हादसे के बाद मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ और दिल्ली सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया|

बताया जा रहा है कि ये इमारत कल रात 9 बजे के करीब एक दूसरे मकान पर गिर गई| जिस वक्त ये हादसा हुआ था, उस वक्त घर के अंदर 6 सदस्य मौजूद थे| हादसे में दो महिलाओं की भी मौत हो गई| कहा जा रहा है कि जो इमारत गिरी है, वह काफी कमजोर थी| स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में कई इमारत कमजोर हैं|

दरअसल इस इलाके में लोगों ने सिंगल ईंट की दीवार के सहारे चार और पांच मंजिला मकान बना रखे हैं| हादसे वाली कॉलोनी के बाकी मकान असुरक्षित हैं और अवैध तरीके से बनाए गए हैं| गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार जिन अवैध कॉलोनियों को वैध करने जा रही है, उनमें इसी तरह की कई कॉलोनियां शामिल हैं|

You may also like

Leave a Comment