नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन के पास गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल ने हाल ही में उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर का सॉन्ग ‘तेरी मेरी कहानी…’ रिकॉर्ड किया था| इसके बाद रानू मंडल एक और सॉन्ग रिकॉर्ड कर रही हैं| इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो पोस्ट करते हुए दी है| वीडियो में रानू मंडल हिमेश रेशमिया के साथ सॉन्ग रिकॉर्ड करती दिखाई दे रही हैं| उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|
रानू मंडल के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हिमेश रेशमिया ने लिखा कि तेरी मेरी कहानी के दमदार प्रदर्शन के बाद रानू मंडल की सुरीली आवाज में हैप्पी हार्डी एंड हीर का एक और गाना आदत रिकॉर्ड किया जा रहा है| यहां इस गाने की थोड़ी सी झलक है| यह अलाप और वॉयस ओवर गाने की थीम है| आप सभी के प्यार और साथ के लिए धन्यवाद|”