आगरा: समुद्रशास्त्र में हथेली पर बनने वाली रेखाओं और आकृतियों से इस बात को मालूम किया जा सकता है कि किसी व्यक्ति को उसके जीवन में कब और किस समय उसे धन लाभ होगा। समुद्रशास्त्र के अनुसार हथेली पर 5 तरह के शुभ निशान बनते हैं।
– हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र में जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा का विशेष महत्व होता है। हथेली पर जीवन रेखा गोलाई में हो और त्रिकोण का निशान भी साथ में बन रहा हो तो यह शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को अचानक धन लाभ होता है।
– हथेली पर शनि पर्वत और भाग्य रेखा का मिलना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर भाग्य रेखा कलाई से यानी जिस स्थान पर मणिबंध बना हो वहां से चल कर सीधे शनि पर्वत पर जाकर मिले तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। हर जगह ऐसे व्यक्ति को किस्मत का भरपूर साथ मिलता है।
– अगर किसी की हथेली भारी और चौड़ी हो तो वह जीवन में अमीर जरूर बनता है। उसे हमेशा किस्मत का साथ मिलता है।
– व्यक्ति के जीवन में उस स्थिति में सबसे ज्यादा धन और सुख प्राप्त होता है जब हथेली में शनि पर्वत पर दो खड़ी रेखाएं बनती हो।
– उठे हुए सूर्य पर्वत से जहां व्यक्ति को मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है वहीं अगर शनि पर्वत में उभार हो तो व्यक्ति कभी भी अपने जीवन में किसी कार्य में असफल नहीं हो सकता।
यह भी पढ़े- हथेली की इस रेखा से जानें कितने सालों तक जीवित रहेंगे आप