आगरा: अगर ज्योतिषशास्त्र की मानें तो हमारी हमारी अच्छी या बुरी आदतों का सीधा असर हमारी किस्मत पर पड़ता है| हमारी आदतों के अनुसार हमारे ग्रह कमजोर या मजबूत होते जाते हैं| हमारी बुरी आदतों की वजह से कभी कभी हमारे मजबूत ग्रह भी ख़राब हो जाते हैं| जो ग्रह कुंडली में कमजोर हैं, उनको बेहतर करने की आदतें अपनानी चाहिए, ताकि वो ग्रह मजबूत हो जाएं|
बैठे हुए पैर हिलाना-
– जो लोग बैठे हुए पैर हिलाते हैं , उनका चन्द्रमा कमजोर होता है|
– इस आदत वाले लोग मानसिक रूप से कमजोर होते हैं|
– इन्हे अनावश्यक तनाव पाने की आदत होती है|
– इस आदत को छोड़ देने से मानसिक स्थिति मजबूत हो जाती है|
– माता का स्वास्थ्य भी उत्तम हो जाता है|
नाक में उंगली डालना
– जो लोग नाक में उंगली डालते हैं, उनकी कुंडली में अक्सर शनि ख़राब होता है|
– इस आदत वाले स्वभाव से आलसी होते हैं|
– इन्हे अनावश्यक जीवन में संघर्ष करना पड़ता है|
– छोटी छोटी चीज़ें पाने में भी काफी समय लग जाता है|
– इस आदत को छोड़ देने से स्वास्थ्य और ऊर्जा का लाभ होता है|
– जीवन में संघर्ष कम होता है , धन की बचत होती है|
नाखून चबाना
– जो लोग नाखून चबाते हैं, उनका सूर्य कमजोर होता है|
– ऐसे लोगों को आंखों की समस्या हो जाती है|
– बिना कारण के अपयश मिलता है|
– इस आदत को छोड़ देने से मान सम्मान बढ़ता है|
– आंखों की रौशनी में सुधार होता है|
घर में कपड़ों और जूते चप्पल को बिखेरकर रखना
– यह आदत बताती है कि आपका शनि ख़राब है|
– इस आदत के कारण अक्सर रोजगार में उतार चढ़ाव होता है|
– साथ ही व्यक्ति के घर में चोरी आदि की घटनाएं घट जाती हैं|
– इस आदतको छोड़ देने से रोजगार और करियर में स्थायित्व आता है|
– साथ ही घर के बच्चों की शरारतें कम हो जाती हैं|
चेहरे पर रौनक लेकिन पैर गंदे और फटे हुए-
– शुक्र के कमजोर होने पर इस तरह का असर देखने को मिलता है|
– इस आदत से वैवाहिक और पारिवारिक जीवन खराब होता है|
– साथ ही एक समय के बाद हार्मोन्स की समस्या भी हो जाती है|
– शरीर को साफ सुथरा रखें, और पैरों को फटने से बचाएं|
– इससे आपका वैवाहिक जीवन तो अच्छा होगा ही|
– आपको कभी भी धन का अभाव नहीं होगा|
किन शुभ आदतों को अपनाने से हमारे कौन से ग्रह मजबूत होते हैं ?
– माता-पिता का सुबह सुबह चरण स्पर्श करने से सूर्य और चन्द्रमा दोनों मजबूत होते हैं|
– अपने कपड़ों, जूतों, घड़ियों और आभूषणों को व्यवस्थित रखने से शनि मजबूत होता है|
– अपने शयनकक्ष और बाथरूम को साफ रखने से शुक्र मजबूत होता है|
– पेड़ पौधों में नियमित जल डालने से और पशु पक्षियों को दाना डालने से बुध मजबूत होता है|
– रक्तदान करने से या दवा का दान करने से मंगल मजबूत होता है|
– बुजर्गों की सेवा करने से या धर्मस्थान पर जाने से बृहस्पति मजबूत होता है|
– थाली का पूरा खाना खाने से और खुद थाली उठाकर रखने से राहु अच्छा होता है|
– रात में सोने के पहले प्रार्थना करने से सारे ग्रहों की समस्या दूर होती है|
यह भी पढ़े- जिंदगी भर कंगाल बनाए रखता है हथेली का ये अशुभ निशान