आगरा: मान्यता है कि नए महीने की शुरुआत शुभ काम से हो जाए तो पूरे महीने लाभ मिलता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों के दोष से प्रभावित हो तो…| तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन उपायों से इस कठिन परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है|
इस मंत्र से दूर होते हैं नौ ग्रहों के दोष
ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्रः शनि राहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे ममसुप्रभातम्॥
इस मंत्र का जाप करने से सभी देवी-देवता और नौ ग्रहों की कृपा मिलती है।
यह भी पढ़े- कर्ज के बोझ से मुक्ति दिला सकता है बारिश का पानी, जानें कैसे
शास्त्रों के अनुसार हमारे हाथों के आगे वाले भाग में देवी लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और हाथ के मूलभाग में भगवान विष्णु का वास है। इसलिए सुबह जागते ही अपनी दोनों हथेलियों को देखते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तू गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्॥
स्नान के बाद सूर्य को करें प्रसन्न
सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए तांबे के लोटे से सूर्यदेव अर्घ्य चढ़ाएं। इनकी पूजा रोज करने से बुरा समय दूर हो सकता है।
इन जानकारियों पर हम पूर्णतया सत्य व सटीक होने का दावा नहीं करते|