Home आगरा नवरात्रि में इन चीजों का रखें ध्यान, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

नवरात्रि में इन चीजों का रखें ध्यान, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

by admin

आगरा: माता रानी का आगमन के साथ 29 सितंबर से नवरात्रि के प्रारंभ हो जाएगा। मां के आगमन की तैयारी को लेकर वास्तु विज्ञान में कुछ नियम बताए गए हैं। इसके अनुसार हर देवी-देवताओं की अपनी अलग दिशाएं होती है। देवी-देवताओं के लिए जो दिशा निर्धारित हो, उनकी पूजा उसी दिशा में होनी चाहिए।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता का क्षेत्र दक्षिण दिशा में माना गया है। यह बेहद जरूरी है कि माता की पूजा करते समय हमारा मुख दक्षिण या पूर्व दिशा में ही रहे।

कौन सी दिशा में पूजा करने पर होंगी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)पूर्व दिशा की ओर मुख करके मां का ध्यान पूजन करने से हमारी चेतना जागृत होती है जबकि दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पूजन करने से मानसिक शांति मिलती है और हमारा सीधा जुड़ाव माता से होता है।

वास्तु के अनुसार माता के कमरे में हल्के पीला, हरा या फिर गुलाबी रंग होना चाहिए, क्योंकि इससे पूजा कक्ष में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर के उत्तर-पूर्व दिशा में प्लास्टिक या लकड़ी से बने पिरामिड रख सकते हैं। ऐसा करने से पूजा करते समय ध्यान नहीं भटकेगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पिरामिड नीचे से खोखला हो।

पूजन शुरू करने से पहले स्वास्तिक जरूर बनाएं। वास्तुशास्त्र के प्राचीन ग्रंथों में मंदिरों और घरों में किसी भी शुभ काम को करने से पूर्व हल्दी से या फिर सिंदूर से स्वातिस्क का प्रतीक चिन्ह बनाए जाने का नियम है।

You may also like

Leave a Comment