आगरा: वर्तमान में हर इंसान पर्याप्त धन कामना चाहता है| और इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत भी करता है| कई लोग पैसे कमाने के लिए ना जाने कितने टोने-टोटके कर डालते हैं और फिर भी धन की कमी नहीं खत्म होती| लेकिन कभी-कभी हमारे आस-पास ही ऐसी कुछ चीजें होती है जो कि ये संकेत देती है कि आपको पास धन आने वाला है और आप मालामाल हो सकते हैं| आइये हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही संकेत-
नेवला- अगर आप कहीं जा रहे हैं और आपको कहींं नेवला दिख जाता है या वो आपका रास्ता काट देता है तो समझ जाइये कि आपके जीवन में धन का आगमन होने वाला है|
कपिला गाय- शुक्रवार के दिन अगर घर से बाहर जा रहे हैं और आपको रास्ते में कपिला गाय दिख गई है तो ये भी एक शुभ संकेत है| इससे सीधा आप समझ लिजिए कि अब आपको पैसों में बरकत मिलनी वाली है|
सपने में फल खाना- अगर आप सोते हुए सपना देख रहे हैं कि उसमें आप कोई फल खा रहे हैं तो इसे भी धन लाभ का संकेत मान लें| आपने अगर सपने में खुद को फल खाते हुए देखा है तो इसे धन लाभ का संकेत मान लें|
कुत्ते का सिर पटकना- अगर आप कहीं जा रहे हैं या आपके घर में कुत्ता है और वो अपना सिर जमीन पर बार-बार पटक रहा है तो समझ जाइये कि वहां धन गड़ा हुआ है या फिर आपको धन में लाभ मिलने वाला है|
गर्दन में मोच- अगर आप सो रहे हैं और कोई सपना देख रहे हैं इस दौरान आपके गर्दन में दर्द हो रहा है और सुबह उठकर आपके गर्दन में मोच आ गई है तो ये भी आपको पैसे मिलने का एक संकेत है. जो कि आपको मालामाल कर सकता है|