आगरा: आप सपने तो बहुत देखते हो खुली आँखों से भी और बंद आँखों से भी| लेकिन क्या आपको पता है कि बंद आंख अर्थात सोते हुए देखे गए सपने कुछ संकेत देते है| उनमें से कुछ सपने आपको शुभ फल देते है और कुछ अशुभ|
आइये जानते है कि वो कौन से सपने है जो ये संकेत देते है कि आप आमिर बनने वाले है|
– वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं जिनके सपने में अगर किसी देवी-देवता के दर्शन हो जाएं। सपने में भगवान को देखना आपके जीवन में सुख-समृद्धि और धन लाभ दिलाता है।
– अगर आपके सपने में कहीं अंधेरे में किसी कोने पर जलता हुआ दीपक दिखाई दे तो समझिए आप पर माता लक्ष्मी बहुत जल्द मेहरबान होने वाली है।
– सपने में खुद को अंगूठी पहनें किसी मंदिर में दर्शन करते दिखे तो आपको कहीं से अतिरिक्त रकम मिलने के संकेत होते हैं।
– सपने में घर पर चूहों की भाग-दौड़ दिखाई दें तो यह धन प्राप्त करने और अमीर बनने के शुभ संकेत होते हैं।
– अगर रात में सपने में खुद को किसी पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो आपको कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है।
– वहीं सपने में अगर आपको कोई महिला नाचते हुए दिखाई दे तो यह भी भविष्य में अमीर बनने के संकेत माना जाता है।
– स्वप्न शास्त्र के अनुसार मधुमक्खी का लगा छत्ता दिखाई देने पर भी धन लाभ के शुभ संकेत होते हैं।
– सपने में सांप को बिल में जाते हुए देखने पर भी अचानक धन प्राप्ति के संकेत होते हैं।