Home टेक्नोलॉजी लॉन्च से पहले लीक हुआ Jio Phone 5G के फीचर्स! जानिए इस सस्ते मोबाइल में क्या हो सकता है खास

लॉन्च से पहले लीक हुआ Jio Phone 5G के फीचर्स! जानिए इस सस्ते मोबाइल में क्या हो सकता है खास

by admin

Jio Phone 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले इसके फीचर्स लीक हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जियो का 5जी फोन स्नैपड्रैगन 480 प्लस और 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है। इसकी कीमत बहुत कम हो सकती है। इस बारे में अभी कंपनी का आधिकारिक बयान आना बाकी है।
Reliance Jio जल्द ही भारत में सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बारे में कंपनी ने पहले ही ऐलान कर दिया था। अब लॉन्च से पहले इसके कई डीटेल्स लीक हो गए हैं। यहां आपको बता रहे हैं Jio Phone 5G की पूरी डिटेल।

कंपनी ने इससे पहले सस्ता 4जी फोन Jio Phone Next लॉन्च किया था। कंपनी ने देश के चुनिंदा शहरों में 5जी सर्विस उपलब्ध कराई है। आने वाले समय में दूसरे शहर और गांव भी 5जी कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे। कंपनी अब सस्ते फोन के जरिए 5जी को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

हाल ही में Jio Phone 5G ने गीकबेंच सर्टिफिकेशन पूरा किया है। इससे फोन के कई डीटेल्स लीक हो गए हैं। My Smart Price की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन को LS1654QB5 मॉडल नंबर के साथ दिखाया गया है।

दिखाया गया है कि यह Holi कोडनेम चिपसेट के साथ आएगा। फ्रीक्वेंसी क्लॉक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्नैपड्रैगन 480+ हो सकता है। यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 1.90 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें 4GB रैम दी गई है। यह Android 12 ओएस पर काम करेगा।

Jio Phone 5G PragatiOS के साथ आ सकता है

इस डिवाइस में Android 12 के साथ PragatiOS स्किन दी जाएगी। प्रगतिओएस में लोकल लैंग्वेज और कुछ अन्य यूआई फीचर दिए गए हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो सिंगल कोर डिपार्टमेंट में इस डिवाइस को 549 प्वाइंट्स मिले हैं।

इसके अलावा इस फोन के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, यह गीकबेंच से आगे निकल गया है, ऐसे में इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन जल्द ही दूसरे इंडियन सर्टिफिकेशन को भी पास कर सकता है। इसकी कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 10 हजार रुपये की रेंज में पेश किया जा सकता है।

फिलहाल कंपनी ने इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, जियो अपनी 5जी सर्विस का तेजी से दूसरे इलाकों में विस्तार कर रही है। इससे इस फोन के जल्द लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment