नोएडा: उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी लापरवाही के चलते बीते दिनों पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन अभियान में पकडे गए बिना वीजा रह रहे 60 विदेशी नागरिकों में से दस कैदी फरार हो गए| जिसके बाद नोएडा पुलिस ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है|
मामला ग्रेटर नोएडा पुलिस लाइन का है| जहां से बिना वीजा रह रहे 10 नाइजीरियन मूल के नागरिक बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गए| वहीं इस मामले में नोएडा पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है| ग्रेटर नोएडा पुलिस के ऑपरेशन क्लीन अभियान-10 के तहत बड़ी संख्या में पुलिस बल के जरिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा सीमा में रह रहे सभी विदेशी मूल के लोगों के वीजा और दूसरे दस्तावेज चेक किए थे| इनमें से 60 विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई| इसके अलावा उनके पास वीजा भी नहीं मिला|
पुलिस के जरिए की गई कार्रवाई में 32 पुरुष और 28 महिलाएं थी| इन सभी को पुलिस लाइन में रखा गया था| जिसमें से 10 कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए है| वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस कोई भी बयान नहीं दे रही है और मीडिया को पुलिस लाइन में प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी जा रही है|