पुणे: महाराष्ट्र के पुणे कोंधवा में शनिवार को दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं| मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है| राहत बचाव का काम जारी है| मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है|
खबरों के मुताबिक कोंधवा इलाके में झुग्गियों पर दीवार गिर गई| मलबे में 3 लोग फंसे हैं जिन्हें निकाला जा रहा है| कुल 15 लोगों के फंसे होने की खबर आई थी| बारी बारिश के चलते यह दर्दनाक हादस हुआ| 60 फुट लंबे चौड़े कंपाउंड की दीवार बगल में झुग्गियों पर गिर गई जिसमें सोए कई लोग दब गए| दमकल विभाग के मुताबिक मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं| गंभीर रूप से घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है|
घटना के बारे में पुणे के जिलाधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण दीवार गिरी| इस घटना के बाद शुरुआती जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी की गड़बड़ी सामने आ रही है| 15 लोगों की मौत छोटी घटना नहीं है| मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल के लोग हैं|. पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जा रही है|
शुक्रवार से मुंबई और पुणे से सटे इलाकों में भारी बारिश घटना का कारण है| इसके कारण जमीन दरकने की भी खबरें आ रही हैं| मुंबई में बारिश के कारण करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इलाकों में पेड़ गिरने से लोग घायल हो गए| एक ऐसी ही खबर मुंबई के चेंबूर से आई जहां ऑटो रिक्शा पर एक दीवार गिर गई| घटना 2 बजे रात की है| मलबा हटा लिया गया है| इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है|