प्रयागराज: सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफीले को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोका दिया गया| बता दें कि सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वहां जा रही थीं|
सोनभद्र में पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने पर नारायणपुर में धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी ने कहा कि हम बस पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं|
इसी क्रम में प्रियंका गांधी को चुनार में गिरफ़्तार किए जाने के विरोध में प्रयागराज में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया| प्रयागराज के कई इलाकों में कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। सुभाष चौराहे के पास पूरे दिन विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहा।
एनएसयूआई के नेताओं ने बड़ी संख्या में यूपी की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर कैंट थाना भेज दिया। गिरफ्तार किये गए कार्यकर्ताओं में अमित पाण्डेय, मुकुल दीक्षित, विशाल सिंह रिशु, ऋषभ रावत, आदित्य सिंह हंटर, विनय पाल है|
पुलिस ने इनके ऊपर 151, 107, 116 की धाराएं लगाई थीं। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कैंट थाने पर एनएसयूआई के नेता पहुंचने लगे। बाद में पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को जमानत पर छोड़ दिया।