Home इलाहाबाद इलाहाबाद: धूमनगंज में युवक को मारी गोली

प्रयागराज: धूमनगंज के रम्मन का पुरवा में बुधवार की शाम राजा पासी को पड़ोस के लड़कों ने करीब 20 दिन पहले हुए झगडे को लेकर गोली मार दी। उसी विवाद को लेकर फिर झगड़ा हुआ था। राजा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे दो गोलियां लगी हैं।

रम्मन का पुरवा निवासी दीपक का बेटा राजा पासी प्राइवेट काम करता है। करीब 20 दिन पहले मुहल्ले में ही बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। राजा ने एक पक्ष की ओर से बोलते हुए एक बच्चे को दो चांटे मार दिए थे। इसका मुहल्ले के ही सनी ने विरोध किया था। दोनों में उसी दिन से वाद विवाद हो रहा था। बुधवार को भी दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो गए। सनी के साथ रजत और होल्डर भी थे। तीनों ने मिलकर पहले राजा को पीटा फिर उस पर दो फायर किए। एक गोली उसके सिर को छूते हुए चली गई, दूसरी गोली उसकी जांच में लगी। वह चीखकर मार गिर पड़ा तो गोली मारने वाले भाग निकले।

घर वाले तुरंत उसे लेकर डाक्टर के पास भागे। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। राजा को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

You may also like

Leave a Comment