Home उत्तर प्रदेश एक और ‘साक्षी’ का वीडियो वायरल, पिता ने कहा- मुस्लिम धर्म अपना लेंगे

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की एक लड़की का अपनी मर्जी से शादी करने के बाद का वीडियो सामने आया है| वीडियो में लड़की अपना नाम अनामिका बताती है| आगे लड़की कहती है कि मेरे पिता जी का नाम विजेंद्र गिरी है| मेरे घर वाले मेरी शादी कहीं और करना चाहते थे| लेकिन मैंने और मगन सिंह ने शादी कर ली है| हालांकि, पिता ने कहा है कि बेटी को टॉर्चर करके जबरन बयान दिलवाए जा रहे हैं|

वीडियो में लड़की ने कहा है कि वह बालिग है| उनकी उम्र 21 साल है| अनामिका ने वीडियो में सुरक्षा की मांग की है| उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें या ससुराल वालों को कुछ हो जाता है तो इसके लिए उनके घर वाले जिम्मेदार होंगे|

अनामिका के पिता विजेंद्र गिरी ने अपनी बेटी के वीडियो को झूठा बताया है| उन्होंने कुछ लोगों पर अपहरण और लूटपाट करने का आरोप भी लगाया| उन्होंने थाने पहुंचकर लड़की को बरामद करने की मांग की| अनामिका बीएससी की छात्रा बताई जाती है| उन्होंने अलग जाति के लड़के से आर्य समाज मंदिर में शादी करने की बात कही है| वहीं, अनामिका के पिता ने लड़की के वापस आने को लेकर आत्मदाह और धर्म परिवर्तन की धमकी दी है|

अनामिका के पिता ने लड़की के बरामद नहीं किए जाने पर आत्मदाह की धमकी भी दी| उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर वे किसी कारणवश आत्मदाह करने में सफल नहीं होंगे तो वे मुस्लिम धर्म अपना लेंगे|

You may also like

Leave a Comment