Home Latest राज्य मंत्री स्वाति सिंह के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोपी गिरफ्तार

राज्य मंत्री स्वाति सिंह के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोपी गिरफ्तार

by

प्रयागराज: राज्य मंत्री स्वाति सिंह के नाम पर अवैध वसूली करने वाले आरोपी अशोक पांडेय को सिविल लाइंस पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने खुद के भाजपा कार्यकर्ता होने की बात बताई है और वह दो स्कूल व एक कॉलेज का संचालक है। देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी।

मामले में रिपोर्ट राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह के निजी सचिव सुमित कुमार सिंह की ओर से एक दिन पहले ही मंत्री व उनके नाम से अशोक पांडेय नाम का व्यक्ति लोगों से धनउगाही करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वह फर्जी तरीके अधिकारियों व गणमान्य लोगों पर दबाब भी बनाता है। इस संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अशोक पांडेय व संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की जांच में तेजी दिखाते हुए पुलिस ने तहरीर में दिए गए मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई गई तो यह खीरी निवासी अशोक पांडेय का निकला। जिसके बाद लोकसेवा चौकी प्रभारी रवि शर्मा ने उसे कुछ ही घंटों के भीतर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पहले तो वह आरोपों को नकारता रहा लेकिन सख्ती करने पर सारी बातें कबूल कर लीं। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहा है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इस फर्जीवाड़े में आरोपी की पत्नी सोनम पांडेय भी शामिल है। दरअसल सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह खुद को मंत्री का पीए सुमित बताकर अफसरों व अन्य लोगों को फोन करता था। इसके बाद वह कहता था कि मंत्री जी खुद बात करेंगी और फिर फोन अपनी पत्नी को पकड़ा देता था। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी की पत्नी का भी नाम शामिल किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment