Home Latest भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने साक्षी मिश्रा और मुस्लिम समाज पर दिया विवादित बयान

बरेली: विवादित बयान देने के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है| बरेली के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि मुस्लिम धर्म में 50 पत्नियां रखने और 1050 बच्चे पैदा करने का चलन है| मीडिया से बात करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा, “सवाल ये है कि मुस्लिम धर्म में 50 औरत रखिए और 1050 बच्चे पैदा करिए…ये कोई परंपरा नहीं है| ये जानवरी प्रवृति है|”

सुरेंद्र सिंह ने बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी पर भी टिप्पणी की| बीजेपी विधायक ने कहा कि अजितेश साक्षी को ठीक से नहीं रख पाएगा| उन्होंने कहा कि अजितेश ने पहले से ही शादी कर रखी है|

You may also like

Leave a Comment