Home Latest अब 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे लॉन्च होगा चंद्रयान-2

अब 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे लॉन्च होगा चंद्रयान-2

by admin

चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी मार्क-3) में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर इसे अलग हफ्ते 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे लॉन्च करेगा| रॉकेट की स्थिति के बारे में हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है| सोमवार को चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरनी थी, मगर तकनीकी खराबी के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था|

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारियों ने इससे पहले बताया था कि गड़बड़ी को सुधार लिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि रॉकेट के लॉन्च के लिए कई तारीखों पर विचार किया जा रहा है| उन्होंने बताया कि लॉन्च की तारीख 20 से 23 जुलाई के बीच रखी जा सकती है| हालांकि अब लॉन्चिंग के लिए 22 जुलाई की तारीख तय हो गई है|

रॉकेट को भारत के दूसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-2 के साथ सोमवार तड़के 2:51 बजे उड़ान भरनी थी| मगर अधिकारियों को इस लॉन्चिग के एक घंटा पहले एक खामी का पता चला जिसके बाद इसे रोक दिया गया| इसके बाद इसरो ने ट्वीट किया कि इसरो को प्रक्षेपण से एक घंटा पहले एक तकनीकी खराबी का पता चला| एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को रोक लिया गया|

You may also like

Leave a Comment