फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद क्टर-9 में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हमलावरों ने दिनदहाड़े 8 से 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी| विकास को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई| मौके से 12 खोखे बरामद हुए हैं|
दिनदाहड़े हुई इस हत्या के बाद फरीदाबाद पुलिस हरकत में आ गई है| पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विकास चौधरी जिम जाने के दौरान दो हमलावरों ने फायरिंग की है| पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की तलाश में लग जुट गई है|
पुलिस का कहना है कि घटना सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर हुई, जब विकास सेक्टर-9 की हुडा मार्केट में पीएचसी में जिम करने पहुंचे थे| जैसे ही विकास अपनी गाड़ी से उतरे, वैसे ही हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी| विकास पर करीब 10 से 12 गोलियां उन पर दागी गई|
सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर विकास पर गोलियां चलाते दिखे| विकास की गर्दन और छाती पर गोली मारी गई है| इसके साथ ही चार गोलियां उनके कार के शीशों पर भी लगी हैं| दोनों हमलावर सफेद रंग की एसएक्स-4 गाड़ी से आए थे| पुलिस ने गाड़ी और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें लगाई हैं|