Home उत्तर प्रदेश भाजपा विधायक का विवादित बयान- डॉक्टरों को ‘शैतान’ और पत्रकारों को ‘दलाल’ कहा

बलिया: अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने अब डॉक्टरों को ‘शैतान’ और पत्रकारों को ‘दलाल’ कहा है| सोमवार को डॉक्टर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि सरकारी डॉक्टर शैतान की तरह होते हैं, जो गरीबों की सेवा नहीं करते|

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर मरीजों से मोलभाव करते हैं और वे शैतान बन गए हैं| मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें सद्बुद्धि दें|

इसके बाद अपना गुस्सा पत्रकारों पर उतारते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि ज्यादातर पत्रकार स्थानीय स्तर पर दलाल के तौर पर काम करते हैं| उन्होंने कहा कि ये पत्रकार अच्छे लेख नहीं प्रकाशित करते और केवल भगवान ही जानता है कि वे समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं|

सिंह इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं. एक बार उन्होंने कहा था कि वेश्याएं सरकारी अधिकारियों से बेहतर होती हैं| एक और मौके पर उन्होंने कहा था कि भगवान राम भी दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रोक सकते| उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी तुलना लंकिनी से की थी|

You may also like

Leave a Comment