Home इलाहाबाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में क्रेट का परिणाम घोषित

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में क्रेट का परिणाम घोषित

by

प्रयागराज: इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) ने संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) के 38 विषयों में से 34 विषयों का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। जल्द ही चार अन्य विषयों का भी परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 30 जुलाई को विभागों को भेज दी जाएगी। इसके बाद शोध में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 6756 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि, 6280 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में कुल दस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा कुल 38 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। इविवि प्रशासन ने इनमें से 34 विषयों का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया।

अभ्यर्थी शुक्रवार को इविवि की वेबसाइट से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परिणाम अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण ने बताया कि जिन परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया है, उनके विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की सूची 30 जुलाई तक विभागों को भेज दी जाएगी। इसके बाद विभागों में चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी।

उन्होंने बताया कि बाकी चार विषयों का परिणाम भी तैयार किया जा रहा रहा है। जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। अभी हिंदी, भूगोल, गृह विज्ञान और वनस्पति विज्ञान का परिणाम नहीं जारी किया गया है। जबकि, हिंदी में सर्वाधिक 1652 अभ्यर्थी हैं। हिंदी का परिणाम दो दिन के भीतर घोषित होने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment