Home Latest पिछले पांच सालों में करीब चार गुणा बढ़ी ताज महल की कमाई

पिछले पांच सालों में करीब चार गुणा बढ़ी ताज महल की कमाई

by admin

आगरा: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की तरफ से लोकसभा में बताया कि ताज महल से कमाई पिछले पांच सालों में करीब चार गुणा बढ़ गई है| लोकसभा में असम से सांसद बदरुद्दीन अजमल ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से इस बाबत सवाल पूछा था| जिसके जवाब में मंत्री ने लोकसभा को 18 नवंबर को बताया कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट से 2018-19 में 86 करोड़ 48 लाख से ज्यादा की कमाई हुई|

मंत्री ने कहा कि इस दौरान ताज महल का दीदार 70 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों ने किया| 2017-2018 में 65 लाख से ज्यादा दर्शकों से 58 करोड़ 76 लाख से ज्यादा की कमाई ही| पिछले वित्त वर्ष 2016-1017 में 55 करोड़ से ज्यादा की आय हुई. जबकि दर्शकों की संख्या 61 लाख से ज्यादा रही| 2015-2016 में 50 लाख 70 हजार दर्शकों से 17 करोड़ 92 लाख से ज्यादा ताज महल को आमदनी हुई जबकि 2014-2015 में 60 लाख लोगों ने ताज महल का दीदार किया जिनसे 21 करोड़ 23 लाख से ज्यादा रुपये खजाने में आये|

17वीं सदी के किले की देखरेख में 2018-19 में 5 करोड़ 48 रुपये खर्च हुआ| 2017-18 में 3 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किये गये. 2016-17 में जहां 4 करोड़ 50 लाख, 2015-16 में 3 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च किये गये तो वहीं 2014-15 में 3 करोड़ 90 लाख देखरेख मद में जारी किये गये|

You may also like

Leave a Comment