Home उत्तर प्रदेश आज रात लगेगा इस वर्ष का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, प्रभाव से बचने के लिए करें ये

आगरा: इस वर्ष का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार आज रात 10.25 से शुरू होकर कल सुबह 03.20 बजे तक रहेगा। आज लगने वाले इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग चार घंटा 55 मिनट की है।

सूर्यग्रहण को पूर्ण सूर्यग्रहण बताया जा रहा है लेकिन भारत में लोग इसे नहीं देख सकेंगे। इस बार अर्जेंटीना और चिली में ही पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। उरुग्वे, पराग्वे, इक्वाडोर और ब्राजील के इलाकों में लोग आंशिक सूर्य ग्रहण ही देख पाएंगे। भारत में लोग सूर्य ग्रहण बिल्कुल नहीं देख पाएंगे। इसके सूर्यग्रहण के बाद अब अगला सूर्यग्रहण 14 दिसंबर 2020 को लगेगा। खास बात यह है कि उस बार भी इस ग्रहण का असर चीली और अर्जेंटीना में ही दिखेगा।

कुछ चीजों का दान करना लाभप्रद

ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए कुछ चीजों का दान करना अच्छा होता है। ग्रहण काल समाप्त होने के बाद नहा धोकर अपने वजन के बराबर सात अनाज दान करना चाहिए। गरीबों को अनाज का दान और उन्हें भोजन कराना चाहिए। धार्मिक मान्यता के मुताबिक सूर्य ग्रहण के समय घर पर ओम् नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। साथ ही ग्रहण के समय घर में बैठकर शांत भाव से धार्मिक ग्रंथ का पाठ करना चाहिए।

Representational Picture

You may also like

Leave a Comment