Home आगरा बीएससी की छात्रा के साथ दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में बीएससी की छात्रा के साथ चार युवकों ने दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बीएसी की छात्रा ने आरोप लगाया कि जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने सूनसान रास्ते पर उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।

गिरने के बाद युवकों ने उसके मुंह को बांध दिया और झाड़ियों में खींचकर ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

You may also like

Leave a Comment