Home इलाहाबाद इलाहाबाद: जल्द ही खतरे के निशान को पार कर जाएंगी गंगा और यमुना

इलाहाबाद: जल्द ही खतरे के निशान को पार कर जाएंगी गंगा और यमुना

by

प्रयागराज: कुंभ नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से अब सिर्फ एक मीटर नीचे रह गई है| गंगा और यमुना जिस तेज रफ़्तार से बढ़ रही हैं, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों नदियां जल्द ही खतरे के निशान को पार कर जाएंगी|

गंगा और यमुना के इस बढ़े हुए पानी ने अब प्रयागराज के निचले इलाकों को अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया है| तमाम रास्ते पानी में डूब गए हैं| हजारों मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है| प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर निचले इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया है|

निचले इलाकों में पानी घुसने के बाद एनडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई है| संगम जाने वाले सभी रास्ते और इसके नजदीक स्थित कई मठ -मंदिर व आश्रमों में भी बाढ़ का पानी भर गया है| इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| तमाम लोग बेघर हो गए हैं और बाढ़ राहत केंद्रों में शरण लेने को मजबूर हैं|

प्रशासन ने राहत व बचाव को लेकर कई एहतियाती कदम उठाए जाने के दावे किये हैं, लेकिन उसके दावे कागजों पर ज़्यादा और हकीकत में कम नज़र आ रहे हैं| अगर जलस्तर बढ़ने की रफ़्तार धीमी नहीं हुई तो मंगलवार दोपहर बाद स्थिति बिगड़ सकती है|

You may also like

Leave a Comment